{"_id":"5d1e48dc8ebc3e3c8653c843","slug":"recommendation-of-license-cancellation-of-five-medical-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
Fri, 05 Jul 2019 12:13 AM IST
yashwant yashwant
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: yashwant yashwant
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। मेडिकल स्टोरों में फार्मासिस्ट नहीं मिलने समेत अन्य अनियमितताएं मिलने पर पांच मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है। छापे की सूचना मिलते ही क्षेत्र के अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालक शटर गिराकर भाग खड़े हुए।
टीम ने सबसे पहले ट्रांजिट कैंप स्थित राठौर मेडिकल स्टोर में छापा मारा तो वहां न फार्मासिस्ट मिला न ही मेडिकल स्टोर का मालिक। कोई तीसरा व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। इस पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की गई। इसके बाद टीम ने बजरंग मेडिकल स्टोर, गुरु कृपा मेडिकल स्टोर, विश्वास मेडिकल स्टोर और राजा कॉलोनी स्थित हरदेव मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट न मिलने एवं अन्य खामियों पर सभी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई। इसके अलावा विवेक विहार स्थित हरदेव मेडिकल स्टोर और ट्रांजिट कैंप के मंडल मेडिकल स्टोर पर भी जांच की गई, वहां कोई खामी नहीं मिली। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम में ड्रग इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट, कनिष्ठ सहायक रक्षित बिष्ट आदि शामिल रहे।