{"_id":"5705617a4f1c1b2771c810ce","slug":"ready-made-garment-shop-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार देर रात यहां एक रेडीमेट गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़ बमुश्किल आग पर काबू पाया। आगजनी से एक लाख 17 हजार की नगदी सहित 19 लाख का सामान नष्ट होने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। मामले की राजस्व विभाग को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
गुरूग्राम निवासी वासुदेव मंडल पुत्र कार्तिक मंडल की सब्जी बाजार के निकट कपड़ा पट्टी में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। रोजाना की तरह वासुदेव मंगलवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे गुरूग्राम के वारूणी महोत्सव से लौट रहे नगर के कुछ व्यवसायियों ने वासुदेव के बंद दुकान के भीतर से अत्यधिक धुआं निकलता देख आसपास के व्यवसायियों को इसकी सूचना दी। व्यवसायियों ने वासुदेव के मोबाइल पर संपर्क साधने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिलने पर चौकी पुलिस को इसकी इत्तला दी।
विज्ञापन
सिपाही हरीश गिरी व दीपक की सलाह पर लोगों ने ताला तोड़ बमुश्किल आग पर काबू पाया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे वासुदेव जल चुकी अपनी दुकान को देख सुध बुध खो बैठा। आगजनी से दुकान में रखी एक लाख 17 हजार की नगदी, 14 लाख के कपड़े और चार लाख का फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।