{"_id":"696a9a05a77063945d067055","slug":"raw-liquor-distillery-destroyed-in-barkhedi-kashipur-news-c-8-hld1003-706011-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सुखवंत सिंह आत्महत्या की सीबीआई जांच के लिए सड़कों पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सुखवंत सिंह आत्महत्या की सीबीआई जांच के लिए सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
Sat, 17 Jan 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
सुखवंत सिंह आत्महत्या की सीबीआई जांच के लिए सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
पुलिस मुख्यालय किया कूच, पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोका
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में डीजीपी से मिला प्रतिनिधिमंडल, साैंपा ज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत अन्य दिग्गज रहे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराने समेत अन्य मांगों के लिए शुक्रवार को कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय कूच किया। इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दाैरान कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध बढ़ता देख मौके पर एसपी सिटी पहुंचे और कांग्रेसियों से वार्ता की, लेकिन प्रदर्शनकारी डीजीपी को माैके पर बुलाने की मांग करते रहे। बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यालय में जाकर डीजीपी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी पुलिस मुख्यालय जा रहे थे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि 10 जनवरी को काशीपुर क्षेत्र के गांव पैगा निवासी सुखवंत सिंह नामक किसान ने पुलिस प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की है। यह घटना न केवल अत्यंत गंभीर है, बल्कि क्षेत्र की आम जनता व किसानों में भय, असुरक्षा, असंतोष एवं आक्रोश का वातावरण भी उत्पन्न कर रही है। आरोप है कि किसान ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसके विपरीत धोखाधड़ी करने वाले भू-माफियाओं को पुलिस ने संरक्षण देकर किसान को लगातार प्रताड़ित किया। ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि मृतक किसान ने मृत्यु पूर्व घोषणा में उधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का नाम लिया था। इसके बाद भी आरोपी अधिकारी को पद से हटाया नहीं गया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक तिलकराज बेहड़, आदेश चौहान, ममता राकेश, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, रवि बहादुर, विरेंद्र जाति, पूर्व विधायक राजकुमार, अभिनव थापर, गोदावरी थापली आदि मौजूद रहे।