फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ravana effigy will be 70 feet high in Rudrapur

Rudrapur: रावण का 10 फुट बढ़ गया आकार, इस बार आंखों से भी निकलेंगे अंगार

Mon, 23 Oct 2023 02:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Oct 2023 02:49 PM IST
सार

रुद्रपुर में एस बार दशहरे के लिए रावण का 70 फुट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। पिछले सालों की तुलना इस बार रावण के पुतले के कद 10 फीट बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Ravana effigy will be 70 feet high in Rudrapur
ramlila - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार दशहरे के लिए रावण का 70 फुट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। पिछले सालों की तुलना इस बार रावण के पुतले के कद 10 फीट बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही पुतला जलने से पहले आंखों से अंगारे निकलते हुए दिखाई देंगे। 

विज्ञापन


गांधी पार्क में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को बनाने का काम हो रहा है। रामपुर के बिलासपुर निवासी मुन्ना और सुभान पुतले बनाने में जुटे हैं। उनका परिवार तीन पीढि़यों से पुतले बनाने के काम में जुटे हैं। सुभान ने बताया कि चार महीने पहले से रावण का पुतला बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाता है। पहले से तैयार ढांचों को दशहरे से चार दिन पहले गांधी पार्क में लाकर अंतिम रूप दिया जाता है। पुतले का ढांचा तैयार करने के लिए हापुड़ से बांस मंगाया जाता हैं। विशेष चमकीला कागज दिल्ली से मंगाया जाता है।  
विज्ञापन


इस साल तैयार किए जा रहे पुतलाें में कईं खासियत हैं।  पिछले साल रावण के पुतले का कद 60 फुट था, जिसे इस साल 10 फुट बढ़ाकर 70 फुट किया गया है। रावण के वस्त्रों को इस बार कागज के फूलों से सजाया जाएगा। उसकी मूछों को गोल आकार दिया गया है।इस साल पटाखों को पुतले के भीतर इस तरह लगाया जाएगा कि दहन के वक्त रावण के पुतले की आंखों और कानों से अंगारे निकलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख रुपये से रावण और मेघनाद बनकर हुए तैयार
काशीपुर के श्रीराम लीला मैदान में होने वाली श्रीराम लीला में दशहरा के दिन दहन होने वाले रावण और मेघनाद के पुतले बनकर खड़े हो गए हैं। इसका दहन दशहरे पर विधि-विधान के साथ किया जाएगा। इस बर दोनों पुतलों को बनाने में दो लाख से अधिक का खर्च आया है। श्रीराम लीला कमेटी के मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार रावण का पुतला 55 फुट और मेघनाथ का पुतला 50 फुट ऊंचा है। पुतला बनाने में 12 लोगों की टीम को 15 से 16 दिन लगे। 


राजस्थानी नागरी पहनेगा दसानन
रुद्रपुर। हर साल रावण के पुतले को आकर्षक दिखाने के लिए बदलाव किए जाते हैं। इस बार रावण के जूतों में बदलाव किया गया है। रावण को जूतों की जगह राजस्थानी नागरी पहनाई जाएगी। सोने के रंग के तामड़ा कागज से राजस्थानी नागरी तैयार की जाएगी। सुभान ने बताया कि वे हमेशा की तरह पुतलों को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed