फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand news: Randeep sought help from CM for the injured tigress

Uttarakhand: उत्तराखंड में घायल बाघिन को देख पसीजा अभिनेता रणदीप हुड्डा का दिल, सीएम धामी से मांगी मदद

Mon, 01 Jan 2024 10:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 01 Jan 2024 10:14 AM IST
सार

उत्तराखंड के खटीमा में घायल बाघिन की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। अभिनेता ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री और वन विभाग से बाघिन को बचाने और इलाज का अनुरोध किया। 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Randeep sought help from CM for the injured tigress
कैमरा में ट्रैप हुई घायल बाघिन।

विस्तार

तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज में घायल बाघिन की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। हुड्डा ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री और वन विभाग से बाघिन को बचाने और इलाज का अनुरोध किया। वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए एसडीओ खटीमा संचिता वर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर घायल बाघिन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तराई पूर्वी वन प्रभाग में बाघों की संख्या बढ़ने से आपसी संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। तीन दिन पहले ही सुरई रेंज में आपसी संघर्ष में एक बाघ की मौत हो गई थी। इसी घटना के अगले दिन बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड के सुरई वन रेंज में एक बाघिन अपने पेट में जाल लेकर घूम रही है। अधिकारियों से अनुरोध है कि उसे बचाने और उसका इलाज करने के लिए तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने चोटिल बाघिन की तस्वीर भी शेयर की है।
विज्ञापन


इसके बाद वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग के खटीमा स्थित सुरई वन क्षेत्र में घायल बाघिन की खोज के लिए 35 कैमरा ट्रैप और बाघिन के पद चिह्नों को नापने के लिए 24 पीआईपी लगा दिए हैं। इसके लिए एसडीओ संचिता वर्मा की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति में फॉरेंसिक एक्सपर्ट, पशु चिकित्साधिकारी और वन क्षेत्राधिकारियों को शामिल किया गया है। वन विभाग का दावा है कि घायल बाघिन जंगल में सुरक्षित है। कैमरों के माध्यम से जंगल में घूमते हुए उसके कुछ वीडियो में मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को प्रस्ताव भेजकर घायल बाघिन को सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रस्ताव भेजा गया था। जहां से मौखिक निर्देश पर पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर ली गई है। घायल बाघिन को पिजड़े के माध्यम से सुरक्षित पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। - संदीप कुमार, डीएफओ, तराई पूर्वी वन प्रभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed