फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rampur to take a mere hour and a half to Kathgodam

काठगोदाम टू रामपुर को लगेगा मात्र डेढ़ घंटा

Tue, 09 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

यूपी और उत्तराखंड के बीच 93 किलोमीटर के हाईवे पर मंगलवार को रफ्तार का मीटर केंद्रीय सड़क एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों से गति पकड़ेगा। इसी के साथ करीब डेढ़ दशक से टूटी सड़कों और बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान और भारी पीड़ा झेल रहे लोगों को भी राहत मिलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। करीब 24 माह में इस हाईवे का निर्माण एनएचएआई को पूरा करना है।

विज्ञापन


93 किलोमीटर के हाईवे पर काठगोदाम से रामपुर का सफर भी करीब डेढ़ घंटे में तय हो जाएगा। इसी के साथ उत्तराखंड की पर्यटनक नगरी नैनीताल को भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा मिलेगा। सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली से नैनीताल के बीच का सफर तय करने में मिलेगा। क्योंकि दिल्ली से रामपुर तक पहले ही हाईवे है, परेशानी सिर्फ रामपुर से उत्तराखंड के रुद्रपुर के बीच थी, जो अब जल्द ही खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


93 किलोमीटर के इस हाईवे के निर्माण में करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं दोनों प्रदेशों के बीच दो टोल प्लाजा भी स्थाति किए जाएंगे। यूपी के रामपुर के गांव कोयला के पास एक टोल प्लाजा प्रस्तावित है जबकि उत्तराखंड के पंतनगर के समीप नगला मोड़ पर दूसरा टोल प्लाजा प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे की चौड़ाई करीब 60 मीटर होगी। पहले खंड में हाईवे का निर्माण 44 किलोमीटर रामपुर से उत्तराखंड बार्डर तक होगा जबकि दूसरे खंड में इसका 49 किलोमीटर का निर्माण उत्तराखंड बार्डर से काठगोदाम तक होना है। इसमें खास बात यह रहेगी यह यह हाईवे तीन पानी हल्द्वानी से होता हुआ काठगोदाम नरीमन चौराहा तक पहुंच जाएगा। इसी के साथ इस हाईवे के निर्माण से उत्तराखंड को कई फायदे भी होंगे। सबसे बड़ा फायदा पर्यटन नगरी नैनीताल सहित कुमाऊं के कई धार्मिक और रमणीक स्थानों पर सैलानियों की संख्या में इजाफा होना है।


दिल्ली से भारी संख्या में नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अभी रामपुर से रुद्रपुर के बीच की खस्ताहाल सड़क उन्हें परेशान करती थी, इसी के चलते यहां पर पर्यटकों की संख्या में गिरावट होती रही है, जो आगामी वर्षों में बढ़ सकती है। वहीं व्यापार की दृष्टि से भी यूपी और उत्तराखंड के बीच वृद्धि होगी। औद्योगिक नगरी सिडकुल से भी यूपी के रामपुर और मुरादाबाद को जाने वाले कच्चे और पक्के माल के लिए बड़े ट्रकों के जरिए व्यापार के रास्ते खुलेंगे। उधर इस बारे में नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के तकनीकी उप-महाप्रबंधक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि 93 किमी. के इस हाईवे से निश्चित तौर पर सफर आसान होगा।


उन्होंने बताया कि इसके निर्माण में दो वर्ष के समय अवधि तय की गई है, लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई के चलते समय अधिक भी लग सकता है। उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड के बीच हाईवे में दो टोल प्लाजा भी प्रस्ताति हैं। एनएचएआई का प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed