{"_id":"6515ca1d0a908ba76e0db8f4","slug":"ramleela-in-kashipur-usnagar-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-3447-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: श्रीराम लीला मंचन से पहले निकली श्रीराम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: श्रीराम लीला मंचन से पहले निकली श्रीराम की शोभायात्रा
विज्ञापन
गणेश विसर्जन के लिए निकले लोग
काशीपुर। श्रीराम लीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले श्रीराम लीला मंचन से पहले नगर के विभिन्न मार्गों पर श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से बृहस्पतिवार की शाम शुरू हुई शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर श्रीराम ध्वज लेकर सवार चल रहा था। श्रीराम लीला कमेटी के प्रधान प्रबंधक महेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 11 अक्तूबर से रामनगर रोड पर श्रीराम लीला मैदान में वृंदावन के कलाकारों की ओर से प्रभु लीला का मंचन किया जाएगा। वहां कमेटी के प्रधान प्रबंधक महेश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, स्वतंत्र पैगिया, मनोज अग्रवाल, पुष्प अग्रवाल, आकाश गर्ग, शरद मित्तल, उमेश रस्तोगी आदि थे।
लंका दहन की लीला का किया मंचन
गदरपुर । गुरुद्वारा वार्ड एक करतारपुर रोड में चल रही रामलीला के दसवें दिन कलाकारों ने अशोक वाटिका, अक्षय कुमार वध, रावण हनुमान संवाद और लंका दहन तक की लीला का मंचन किया। श्री शिव दुर्गा मंदिर युवा रामलीला कमेटी के कलाकारों ने बहुत ही सुंदर और सजीव अभिनय से दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि उत्तरांचल पंजाबी महासभा के महामंत्री संजीव झाम का स्वागत किया। वहां टिम्मी कश्यप, विशाल प्रजापति, दीपक कुमार, संजीव कश्यप, अंकित खेड़ा, साहिल गाबा आदि थे।
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी के साथ गणेश महोत्सव संपन्न
सुल्तानपुर पट्टी। नगर के मोहल्ला आर्य नगर कुआं चौक पर 19 सितंबर को पूजा-अर्चना के साथ श्री गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई थी। पंडित दीपक शर्मा ने श्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना के साथ आरती की और श्री गणेश की मूर्ति को श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े, डीजे व गुलाल के रंगों के साथ कोसी नदी में विसर्जन किया। यहां पर गणेश भक्त सचिन सैनी, गजेंद्र सक्सेना, रवि सैनी, विक्की चंद्रा, कीर्ति, अमन, राकेश सक्सेना, आनंदी सैनी, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गणेश विसर्जन पर मची धूम
किच्छा। गणेश विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में लोग धौराडाम के लिए रवाना हुए। गुलाल के साथ रंगीन होली के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं ने धार्मिक भजनों पर नृत्य किए। नगर से कई दर्जन वाहन डैम पर विसर्जन के लिए गए। इस मौके पर कड़ी पुलिस व्यवस्था रही।