{"_id":"64c4081f815ce9ea1a04c296","slug":"rally-of-pmshree-school-ggic-bajpur-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-1511-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीएम श्री के तहत हुए साप्ताहिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीएम श्री के तहत हुए साप्ताहिक कार्यक्रम
विज्ञापन
बाजपुर में जागरूकता रैली निकालती जीजीआईसी की छात्राएं। संवाद
बाजपुर। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए विकासखंड के एकमात्र विद्यालय जीजीआईसी को पीएम श्री योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत साप्ताहिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान विद्यालय का यूट्यूब चैनल भी लांच किया गया।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्या मीता बांस ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 24 जुलाई को पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान, 25 को पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता, 26 को वाद-विवाद प्रतियोगिता, 27 को जागरूकता साइकिल रैली, योग एवं फिटनेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्तराखंड संबंधी कला, विज्ञान, 28 को गणित मेला, ब्यूटीशियन एंड वेलनेस प्रतियोगिता हुई। इनमें 700 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहां उप प्रधानाचार्य इंदिरा पांडेय, शशिबाला, परमजीत कौर सैनी, पूनम शर्मा, सुनीता डोभाल, विमला रावत, विमला रावल, सुनीता कंबोज, पूजा अग्रवाल आदि रहे।
रेनू को मिला राजकीय बालिका छात्रावास की वार्डन का प्रभार
गदरपुर। वार्ड नंबर दो स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय आवासीय बालिका छात्रावास की नई प्रभारी वार्डन का जिम्मा रेनू शर्मा को सौंपा गया है। बीईओ भास्करानंद पांडे, नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट, सीआरसी समन्वयक मोहन लाल राजभर शुक्रवार को बालिका छात्रावास पहुंचे। उन्होंने छात्रावास की प्रभारी वार्डन प्रभावती साहू को रेनू की नियुक्ति की सूचना दी। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावती पिछले पांच वर्षों से छात्रावास की प्रभारी वार्डन थीं। विभाग ने 22 जुलाई को रेनू को इस छात्रावास की नई प्रभारी वार्डन का नियुक्ति पत्र सौंपा था लेकिन प्रभावती ने उनको चार्ज नहीं सौंपा था। यह मामला उच्चाधिकारियों तक जा पहुंचा था। एडीएम के निर्देश पर बीईओ भास्करानंद पांडे एवं नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बालिका छात्रावास पहुंचकर रेनू को कार्यभार ग्रहण कराया।