फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rally, 78 people in charge of the arrangements

रैली की व्यवस्थाओं का जिम्मा 78 लोगों पर

Fri, 10 Feb 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rally, 78 people in charge of the arrangements
रुद्रपुर में मोदी की रैली स्थल का जायजा लेते रैली के संयोजक गजराज बिष्ट व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 शनिवार को रुद्रपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर जहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अपनी व्यवस्थाओं में जुटे हैं वहीं भाजपा ने भी अपने स्तर पर रैली को सफल बनाने के लिए 78 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की है। टीम में मैदान की सफाई से लेकर मंच तक की व्यवस्थाओं में हर व्यक्ति को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन



रैली के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि किच्छा बाईपास रोड स्थित एफसीआई गोदाम पास स्थित मैदान में कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए 25 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भाजपा के बड़े नेताओं और प्रदेश पदाधिकारियों के लिए भी 100 से अधिक सोफों का इंतजाम है। वहीं मंच पर 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जिसमें नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के 15 प्रत्याशियों, पांच सांसदों और पांच जिलाध्यक्षों के बैठने का इंतजाम किया गया है। कुमाऊंभर से आने वाली बसों और छोटे वाहनों को खड़ा करने का इंतजाम बीएचईएल के  मैदान में किया गया है। साथ ही वाहनों के आने-जाने के रूटों के इंतजाम की जिम्मेदारी पार्टी ने हिमांशु शुक्ला और हल्द्वानी के प्रताप बिष्ट को सौंपी है।
विज्ञापन


मैदान की सफाई का दायित्व मेयर के पति सुरेश कोली अपनी टीम के साथ संभाले हुए हैं। इसके अलावा वीवीआईपी, वीआईपी सहित अन्य गैलरियों में लोगों को बैठाने और मंच के आसपास की व्यवस्था का जिम्मा वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ और उनकी टीम को सौंपा गया है। कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक लाने और व्यवस्थित रखने के इंतजामों के लिए भी कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। रैली के संयोजक गजराज बिष्ट और जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि रैली में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से कितनी-कितनी बसें आनी है यह बताना मुश्किल है, क्योंकि मोदी की रैली में लोग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं से पहुंचेंगे। इसमें पार्टी ने अलग से बसों की व्यवस्था नहीं की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पूरी तरह से सफल और ऐतिहासिक होगी। लोग मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने भी शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों को भी विशेष निर्देश दिए कि रैली के लिए जिन लोगों को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। कोश्यारी ने मंच से लेकर पीएम मोदी के सुरक्षा घेरा (डी) का भी बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर रैली की सफलता के लिए योजना पर चर्चा की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed