{"_id":"62f53a8610b93b2b76165f38","slug":"rakhi-in-kashipur-kashipur-news-hld4721582120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rakshabandhan 2022: बहना ने भाई की कलाई पर बांधा ‘प्यार’ किसी ने कल तो किसी ने आज मनाया त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rakshabandhan 2022: बहना ने भाई की कलाई पर बांधा ‘प्यार’ किसी ने कल तो किसी ने आज मनाया त्योहार
Fri, 12 Aug 2022 04:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर/जसपुर/बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर/जसपुर/बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 04:37 PM IST
सार
कोई भी शुभ कार्य भद्राकाल में नहीं होता है। इसलिए 12 अगस्त के सूर्योदय से लेकर 7:05 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि सर्वमान्य है। इसलिए बहनें 12 अगस्त को किसी भी समय राखी बांध सकतीं हैं।
विज्ञापन
काशीपुर में रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधते हुए। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन सावन की पूर्णिमा पर मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष भद्राकाल के कारण दिनभर संशय की स्थिति बनी रही। कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन मनाया। तो कुछ ने शुक्रवार को मनाया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंटकर जीवनभर उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
वहीं बहुत से लोगों ने भद्राकाल लगने के कारण रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाने का निर्णय लिया। दीप ज्योति ज्योतिष कार्यालय के मुख्य पुजारी पं. मोहन प्रसाद जगूड़ी शास्त्री ने बताया कि श्रावण मास की पूर्णिमा की अवधि 11 अगस्त की सुबह 10:38 से 12 अगस्त की सुबह 7:05 बजे तक है। इस साल 11 अगस्त के सूर्योदय से ही भद्राकाल लग गया था जो रात 8:51 बजे तक रहा।
विज्ञापन
शास्त्रों के मुताबिक कोई भी शुभ कार्य भद्राकाल में नहीं होता है। इसलिए 12 अगस्त के सूर्योदय से लेकर 7:05 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि सर्वमान्य है। इसलिए बहनें 12 अगस्त को किसी भी समय राखी बांध सकतीं हैं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के लिए बृहस्पतिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बहनों ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह से ही जसपुर के बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। बसों में भीड़ होने के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, नगर पंचायत महुआडाबरा की अध्यक्ष गायत्री सिंह ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी।
ये भी पढ़ें...तिरंगे को लेकर सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- RSS से तुलना करना कांग्रेस की नासमझी, हर सवाल के दिए ये जवाब
बाजपुर में बसों, रेलगाड़ियों, राखियों, मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह शुभ मुहूर्त में राखी बांधी जबकि कुछ लोग शुक्रवार को राखी मनाएंगे। केलाखेड़ा के बाजार में भी चहल-पहल रही। कुछ महिलाओं ने बताया कि मुफ्त यात्रा संबंधी सरकारी आदेश के बाद भी रोडवेज बसों में उनसे किराया लिया गया।