फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics heats up about Tiranga BJP state president counter attack on Congress

तिरंगे को लेकर सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- RSS से तुलना करना कांग्रेस की नासमझी, हर सवाल के दिए ये जवाब

Fri, 12 Aug 2022 03:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Aug 2022 03:24 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े कर रही है। जबकि हम कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का सम्मान करते हैं। उनके घरों पर भी तिरंगा दिखना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के हर सवाल का जवाब दिया।

विज्ञापन
Politics heats up about Tiranga  BJP state president counter attack on Congress
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : ट्वीटर

विस्तार

तिरंगा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कटाक्ष पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को लेकर आरएसएस की तुलना करना कांग्रेस की नासमझी है। 

विज्ञापन


भट्ट ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कांग्रेस तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े कर रही है। जबकि हम कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का सम्मान करते हैं। उनके घरों पर भी तिरंगा दिखना चाहिए। भट्ट ने कहा कि आजादी को 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घरों और भवनों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ दल का सदस्य होने के नाते हम इस अभियान में शामिल हैं। बच्चों, छात्रों, कर्मचारियों को तिरंगा उपलब्ध करा रहे हैं। घर-घर जाकर भी तिरंगा दे रहे हैं। इससे राष्ट्रवादी सोच खड़ी होगी। जो राष्ट्रविरोधी तत्व भारत देश के बारे में अनेक प्रकार की शंकाएं व्यक्त करते हैं, उनके बीच यह संदेश जाए कि इस देश में सभी धर्मों और मतों और संप्रदाय के लोग मिलकर एक साथ सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि तिरंगा किसी दल का नहीं है। यह राष्ट्र का विषय है। देश की एकता के लिए यह बहुत बड़ा संदेश देगा। कांग्रेस का यह कहना कि गलत है कि संघ कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया जाता। 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है। संघ ने भगवा ध्वज को गुरू माना है।

ये भी पढ़ें...जानलेवा: कई बार बुलाने पर पत्नी मायके से नहीं लौटी तो गुस्से से आग बूबला हुआ पति, ससुराल पहुंचकर चलाई गोलियां

इसकी तुलना करना कांग्रेस की नासमझी है। हरीश रावत जैसे विद्वान व्यक्ति इस बारे में कुछ बोल रहे हैं तो उनको यह भी बताना चाहिए कि तिरंगा घरों में लगे या नहीं है। उन्होंने रावत को सलाह दी कि वह राष्ट्रवाद के लिए घरों में झंडा लगाएं न कि राजनीति करें, यह उचित नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed