{"_id":"59a84a314f1c1be9278b4a37","slug":"rajeshrajesh-manns-pistol-exploded-at-nandaur-valley-mann-s-pistol-exploded-at-nandaur-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश मान की पिस्टल तलाशने नंधौर वैली पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश मान की पिस्टल तलाशने नंधौर वैली पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
राजेशमान हत्याकांड मामले में पुलिस बृहस्पतिवार को मुख्य हत्यारोपी मानव चौधरी को लेकर नैनीताल जिले की नंधौर वैली स्थित दानी बंगर क्षेत्र में पहुंची। वहां राजेश की पिस्टल की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद मानव को पुलिस ने हल्द्वानी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर के शांति विहार कॉलोनी में रहने वाले प्रापर्टी डीलर और भाजपा नेता राजेश मान की उसके बेटे मानव चौधरी ने एक वर्ष पूर्व अपने दोस्त आशू के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। एक माह पूर्व पुलिस ने मानव की मां सीमा चौधरी और उसके दोस्त आशू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पांच दिन पूर्व पुलिस ने मुख्य हत्योरापी मानव चौधरी को भी हल्द्वानी रामपुर रोड से गिरफ्तार कर उसे कोर्ट के आदेश पर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने मानव को साथ लेकर खटीमा स्थित शारदा नहर में राजेश के शव को खोजने का प्रयास किया, वहीं बृहस्पतिवार को नैनीताल जिले के नंधौर वैली स्थित दानीबंगर क्षेत्र पहुंची। पुलिस पूछताछ में मानव ने बताया कि पिता की हत्या के बाद उनकी लाइसेंसी पिस्टल तोड़कर दानीबंगर मे फेंक दी थी। काफी खोज के बाद भी पुलिस को पिस्टल का नहीं मिला है। इधर तीन दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर पुलिस ने मानव को हल्द्वानी जेल में दाखिल करा दिया है।
विज्ञापन