{"_id":"5ab2a8e34f1c1baa758b6aad","slug":"rainfall-relief-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में हुई राहत की फुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में हुई राहत की फुहार
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में बारिश से बचने के लिए छाता लेकर गुजरतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
तराई में बुधवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया और बादल घिर आए। इसके बाद थोड़ी देर तक बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह करीब 10:30 बजे से आसमान में बादल छाने लगे और दोपहर होते-होते बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अचानक बारिश हुई। तराई में करीब 45 मिनट में आठ एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
पंतनगर समेत कुछ स्थानों में कम एक से दो एमएम बारिश हुई है। बृहस्पतिवार को भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने इस बारिश को गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया।
विज्ञापन
