फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain grew cold, people extracted warm clothes

बारिश से बढ़ी सर्दी, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

Fri, 30 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

  सीजन के पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में 2 से 5 मिमी. बारिश हुई। बारिश से ठंड बढ़ गई है। अक्तूबर माह के अंत में पहली बार लोगों ने दोपहर में गर्म कपड़े निकाले हैं।
सुबह और देर शाम हुई रिमझिम बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बाजारों में भी ठंड का प्रकोप दिखाई दिया। लोगों की भीड़ गर्म कपड़े लेने उमड़ पड़ी। वहीं डाक्टरों ने बारिश को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया है, और ठंड से बचने की नसीहत भी दी है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 30 डिग्री में भी गिरावट दर्ज की गई है। पहली बार अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री गिरा है। पंत विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एचएच कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 15.9 डिग्री रहा। सुबह में वायुमंडलीय नमी 88 दोपहर बाद 65 फीसदी और हवा की गति 4.5 किमी. प्रति घंटा थी।   शुक्रवार को अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 13.4 डिग्री तापमान और मौसम में हल्के बादल रहने की संभावना है। बताया कि सीजन के पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 से 5 मिमी. बारिश हुई है। बारिश के कारण खेतों में नमी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed