फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain Creates mess in Tarayi

बाजपुर में बारिश के चलते तीन कच्चे मकान धराशयी, मलबे में दबकर दंपति गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rain Creates mess in Tarayi
सितारगंज में एसडीएम दफ्तर के बाहर जमा बरसात का पानी। - फोटो : SITARGANJ
बाजपुर। बारिश के चलते समूचे क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। मूसलाधार वर्षा से क्षेत्र में तीन कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। एक मकान की चपेट में आकर दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर तहसीलदार राजेेंद्र सनवाल ने राजस्व टीम के साथ मुआयना किया। उन्होंने अधीनस्थों को रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते गांव बरहैनी निवासी ज्ञान सिंह का कच्चा मकान धराशायी हो गया। मलबे में दबकर ज्ञान सिंह और उनकी पत्नी जसवंत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दंपती को बमुश्किल बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा। यहां से डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। इधर गांव विजयरम्पुरा निवासी राजेश और केलाखेड़ा के रतना मडैया निवासी इस्लाम का कच्चा मकान गिर गया। गांव बन्नाखेड़ा की एक कॉलोनी में निकासी नाला बंद करने से जलभराव हो गया। ग्रामीणों ने नाला बंद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर दी है। इधर, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने बताया कि बारिश से तीन कच्चे मकानों को क्षति पहुंची है। पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

लोहियाहेड रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
खटीमा। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और शुक्रवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव हो गया है। लोहियाहेड रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश शनिवार सुबह दस बजे तक जारी रही। नगर के विभिन्न वार्डों की गलियों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। सितारगंज रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप, पीएनबी के एटीएम कक्ष में पानी घुस गया। नागरिक अस्पताल मार्ग एवं अस्पताल परिसर में भी जलभराव हो गया। बारिश रुकने के बाद धीरे-धीरे पानी की निकासी हो गई। इधर, चकरपुर में जल निकासी न होने के चलते मौनी पट्टी में जलभराव हो गया। इससे किसानों की धान की फसल डूब गई।
दावे हुए हवा, सितारगंज में बारिश से जलभराव
सितारगंज। मूसलाधार बारिश ने प्रशासन के जल निकासी के पुख्ता इंतजामों के दावों की हवा निकाल दी है। एनएच, लोनिवि और नगर पालिका के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा क्षेत्र के लोग जलभराव के रूप में भुगत रहे हैं।

शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश से खेत खलिहान जलमग्न हो गए। एनएच-74 पर नकहा गांव में नाला निर्माण न होने से पानी सड़क पर जमा हो गया। नगर के जेलकैंप मार्ग, खटीमा मार्ग पर भी जलभराव की स्थिति रही। बैगुल नदी किनारे अरविंदनगर ग्रामसभा के सात व आठ नंबर गांव में भी जलभराव हो गया। एसडीएम दफ्तर परिसर, कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़तियों की दुकानों के सामने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल के आवासों, आदर्श आंबेडकर विद्यालय परिसर में भी जमकर पानी भर गया। वरिष्ठ समाज सेवी सूरज नारायण ने बताया कि संबंधित विभागों को जलभराव की समस्या से अवगत कराने के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली। वहीं, नगर पालिका की ईओ प्रियंका आर्या ने बताया कि शिकायतों पर अस्थायी तौर पर जेसीबी से नकुलिया चौराहा व एसडीएम दफ्तर के पास जल निकासी की व्यवस्था कराई है। मुख्य सड़कों पर जल निकासी के लिए लोनिवि के साथ संयुक्त सर्वे करना है। इसके लिए लोनिवि को एक सप्ताह पहले पत्र लिखा है। लेकिन अभी तक कोई प्रति उत्तर नहीं मिला। पालिका अपने स्तर से जल निकासी की व्यवस्था कर रही है।

बाजपुर के गांव बरहैनी गिरा कच्चा मकान

बाजपुर के गांव बरहैनी गिरा कच्चा मकान- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed