{"_id":"69920cac7b71fb562a071824","slug":"railway-personnel-will-patrol-using-gps-tracker-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-139291-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जीपीएस ट्रैकर से पेट्रोलिंग करेंगे रेलवेकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जीपीएस ट्रैकर से पेट्रोलिंग करेंगे रेलवेकर्मी
Sun, 15 Feb 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। रेलवे ट्रैक पर रात में पेट्रोलिंग करने वाले पेट्रोलमैन को रेलवे प्रशासन की ओर से जीपीएस ट्रैकर दिए गए हैं। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से सर्दी के मौसम में सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन संचलन के लिए सावधानी बरती जा रही है। इस दौरान रेलवे ट्रैक की रात्रिकालीन पेट्रोलिंग नियमित रूप से की जा रही है। उसकी निगरानी के लिए रेलकर्मियों को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर उपलब्ध कराए गए हैं। पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक में हुई कमियों की जानकारी देना आसान हो गया है। इस उपकरण में तीन शार्टकट बटन होते है, जिसमें समय की जानकारी के साथ संबंधित सुपरवाइजर को कॉल कर त्वरित सूचना देने में सुविधा होती है। संवाद
रेलवन एप से बुक हो रहे आरक्षित और अनारक्षित टिकट
- स्टेशन पर हेल्प डेस्क से यात्रियों को दी जा जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। रेलवे ने आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म रेल वन एप बनाया है। इस एप के प्रचार-प्रसार के लिए रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क से यात्रियों को जानकारी दी जा रही है। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग, ट्रेन से जुड़ी जानकारी और अन्य सेवाओं के लिए अलग-अलग एप या वेबसाइट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि काशीपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां यात्रियों को रेल वन एप डाउनलोड करने, रजिस्ट्रेशन करने और इसके विभिन्न फीचर्स के प्रयोग की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक काशीपुर सचिन अग्रवाल ने बताया कि रेल वन एप के बारे में रेलवे स्टेशन पर आने यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें एप से जुड़ी सभी जानकारियां दी जा रही हैं और रोजाना से आठ से दस यात्री इस एप के जरिए रेलवे टिकट बुक भी कर रहे है। नया एप है और लोग जागरूक हो रहे हैं।