फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Railway line will be laid from Lalkuan to Khatima

सितारगंज वालों के लिए खुशखबरी: लालकुआं से खटीमा तक बिछेगी रेल लाइन, इतना आएगा खर्चा

Sat, 21 Oct 2023 12:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Oct 2023 12:21 PM IST
सार

लालकुआं से सितारगंज होते हुए खटीमा तक रेलवे लाइन निर्माण की कवायद तेज हो गई है। रेलवे विभाग की ओर से प्रस्तावित रेल लाइन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर वित्तीय वर्ष 2028-29 तक रेलवे लाइन बिछाने के काम का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Railway line will be laid from Lalkuan to Khatima
रेल लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालकुआं से सितारगंज होते हुए खटीमा तक रेलवे लाइन निर्माण की कवायद तेज हो गई है। रेलवे विभाग की ओर से प्रस्तावित रेल लाइन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर वित्तीय वर्ष 2028-29 तक रेलवे लाइन बिछाने के काम का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने सिडकुल के अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक कर लालकुआं से खटीमा तक बनने वाली रेलवे लाइन के मसौदे पर चर्चा की और उनके सुझाव भी लिए हैं।

विज्ञापन


उद्योगपतियों के अनुसार दस अक्तूबर को सिडकुल में गोरखपुर मंडल व इज्जतनगर क्षेत्र के रेलवे अधिकारियों व सिडकुल के अधिकारियों संग बैठक हुई। इसमें रेलवे अधिकारियों ने परियोजना के बारे में बताया। यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट में तकरीबन 1481 करोड़ की धनराशि की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। लगभग 63 किमी लंबी लाइन के लिए कुल 1654 करोड़ का बजट रखा गया है जो वित्तीय वर्ष 2028-29 तक पूरा होगा। 
विज्ञापन


लंबे समय से चल रही मांग
साल 2005 में पूर्व सीएम एनडी तिवारी ने संपूर्णानंद शिविर जेल की लगभग 1093 एकड़ भूमि पर एल्डिको सिडकुल की स्थापना की। इसके बाद यह क्षेत्र औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हो गया, जहां 150 उद्योग हैं। सिडकुल स्थापना के बाद उद्योगों को रेलवे सुविधा से जोड़ने के लिए उद्योगपतियों ने भी मांग उठाई। विधायक सौरभ बहुगुणा ने राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक रेलवे सुविधा के लिए पैरवी की। अब लालकुआं से सितारगंज होते हुए खटीमा तक रेलवे लाइन निर्माण की परियोजना परवान चढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगपतियों की ओर से लगातार वर्षों से रेलवे सुविधा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इससे उद्योगों को माल यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी और उद्योगों को माल भाड़े में बचत होगी। साथ ही अन्य राज्यों या देशों से आने वाला कच्चा माल भी पर्याप्त समय पर आ सकेगा। उद्योगों का विकास होगा। - कृष्ण सत्यवली, अध्यक्ष, सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन।


दस अक्तूबर को रेलवे विभाग के अधिकारियों, सिडकुल अधिकारी, कर्मचारी व उद्योगपतियों की बैठक हुई थी। इसमें लालकुआं से खटीमा तक नई रेलवे लाइन परियोजना पर चर्चा हुई।  रेलवे विभाग ने उद्योगपतियों व राइस मिलरों से माल यातायात एवं आय गणना के बारे में जाना गया। उम्मीद है कि अब जल्द ही रेलवे लाइन की उद्योगपतियों को सुविधा मिल जाएगी। - रविंद्र कुमार, आरएम सिडकुल सितारगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed