फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Railway employees staged a protest at the AEN office.

Udham Singh Nagar News: रेलवे कर्मचारियों ने एईएन कार्यालय में दिया धरना

Wed, 14 Oct 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Railway employees staged a protest at the AEN office.
काशीपुर। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय परिसर में धरना दिया। मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आवास समिति और कॉलोनी केयर बैठकों में उठाए गए मुद्दों का निस्तारण नहीं हो रहा है। रेलवे आवासों की मरम्मत में देरी हो रही है। समपार पर स्वच्छ पेयजल नहीं है और यूनियन के पत्रों का लिखित जवाब नहीं दिया जा रहा। अन्य प्रमुख मांगों में टूल रूम निर्माण, रामनगर में दोपहिया पार्किंग और कॉलोनियों में सफाई भी शामिल हैं। वहां शाखा अध्यक्ष नरेश कुमार, शाखा मंत्री सुमित कुमार, मंडल संयुक्त मंत्री सचिन कुमार, संगठन मंत्री गोविंद बिष्ट, नवनीत कुमार, भानु प्रताप, संदीप कुमार, सलमान, महेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed