{"_id":"6823a4bcb98a447c9c0fc193","slug":"rahnuma-made-the-most-beautiful-poster-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-126949-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रहनुमा ने बनाया सबसे सुंदर पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रहनुमा ने बनाया सबसे सुंदर पोस्टर
Wed, 14 May 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 14 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लैंगिक समानता शीर्षक पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एमए चतुर्थ सेमेस्टर (समाजशास्त्र) की 13 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिकरा जुबैर एवं शिवानी ने लैंगिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर पोस्टर प्रतियोगिता में रहनुमा परवीन पहले, सुंदरा चौधरी दूसरे, प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. कीर्ति पंत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां पर विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. रंजना, सृष्टि सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन