फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Questions raised on non-issuance of ration card and smart meter

Udham Singh Nagar News: राशन कार्ड नहीं बनने और स्मार्ट मीटर पर उठाए सवाल

Tue, 12 May 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 12 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on non-issuance of ration card and smart meter
रुद्रपुर। जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने झूलते तारों के साथ ही निजी जमीन में बिजली पोल लगाने का मामला जोरशोर से उठाया। सदस्यों ने राशन कार्ड न बनने पर सवाल खड़े किए। स्मार्ट मीटर को लेकर संशय जताया।
विज्ञापन

सोमवार को जिपं अध्यक्ष अजय मौर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने सितारगंज, दिनेशपुर में बिजली के झूलते तारों के कारण उत्पन्न खतरे का मामला उठाया। ऐंचला के जिपं सदस्य भास्कर सम्मल, सरकड़ा के जिपं सदस्य सूरज नारायण ने कहा लोगों की जमीन पर लगे पोल मकानों के लिए खतरा बने हुए हैं। ऊर्जा निगम पोलों को शिफ्ट नहीं कर रहा।
विज्ञापन

सदस्यों ने राशन पात्रों के राशन कार्ड न बनने का मामला उठाया। सीडीओ दिवेश शाशनी ने कहा कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी है तो शपथपत्र प्रस्तुत करें। जांच कराई जाएगी। डीएसओ विनोद चंद्र तिवारी ने पात्रता की जानकारी दी। सदस्यों ने जिपं से सरकारी स्कूलों के विकास के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की। जिपं अध्यक्ष ने प्रत्येक सदस्य से दो स्कूलों के प्रस्ताव देने को कहा। सदस्यों ने कई विभागों के अधिकारियों के बैठक में मौजूद न रहने पर नाराजगी जताई। बैठक में जिपं सदस्य हीरा देवी, सदफ मलिक, गुरदास कालडा, रेनु गंगवार, बीनू, सुरेंद्र कौर, नईम अहमद, कामिनी सिंह, चरनजीत आदि ने समस्या उठाई। वहां अपर मुख्य अधिकारी जीसी भट्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed