फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   QS Ranking of Pantnagar University

Udham Singh Nagar News: क्यूएस रैंकिंग में जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय का फिर से चयन

Sat, 10 Jun 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
QS Ranking of Pantnagar University
पंतनगर। विश्व के 400 अग्रणी कृषि संस्थानों की सूची (वर्ल्ड क्यूएस रैंकिंग-2023) में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पुनः चयनित हुआ है। इस रैंकिंग में देश के कृषि विश्वविद्यालयों में पंतनगर एवं तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय ही जगह बना सके हैं। इस वर्ष क्यूएस रैंकिंग के कृषि विश्वविद्यालय समूह में नीदरलैंड के वैगनिंगेन विश्वविद्यालय ने पहला स्थान पाया है। वर्ल्ड क्यूएस रैंकिंग में पंतनगर विवि को छात्र-शिक्षक अनुपात मापक में सर्वाधिक 67.8 अंक मिले। प्रति संकाय सदस्य साइटेशन मापक में 65.2 अंक, शैक्षणिक प्रतिष्ठा मापक में 52.3, अंतरराष्ट्रीय छात्र मापक में मात्र 10.5 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. शिवेंद्र कश्यप ने बताया कि शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, छात्र-अध्यापक अनुपात, प्रति संकाय सदस्य साइटेशन संख्या, अंतरराष्ट्रीय छात्र और अंतरराष्ट्रीय शिक्षक अनुपात के आधार पर गुणवत्ता आकलन किया गया है। यह पिछली बार की भांति प्राप्तांक विश्व के अग्रणी कई विश्वविद्यालयों के समकक्ष 351 से 400 तक हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्र मापक की दिशा में बेहतर कार्य से विवि अपनी रैंकिंग और बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए देश के दूसरे संस्थान तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय को पहली बार 401 से 420 तक की रैंक मिली है। वर्ल्ड क्यूएस रैंकिंग विश्व की सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय रैंकिंग व्यवस्था के रूप में चिह्नित है जो विश्व के सभी देशों के समस्त विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और उनके योगदान के आधार पर सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची जारी करता है। इस रैंकिंग की विश्व के शैक्षणिक संस्थानों में सबसे अधिक मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed