फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Putting up notices on non-recognition of the ongoing schools

गैरमान्यता के चल रहे स्कूलों पर नोटिस चस्पा

Thu, 14 Apr 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

क्षेत्र में गैरमान्यता के संचालित स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन की नींद टूट गई है। डीएम द्वारा गठित टीम ने आज क्षेत्र में चल रहे गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों में छापेमारी की। चार स्कूलों में स्कूल बंद करने के नोटिस चस्पा किए। मुख्य शिक्षाधिकारी ने सीआरसी समन्वयकों को अन्य गैरमान्यता के संचालित स्कूलों को तत्काल नोटिस जारी कर बंद कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

  सितारगंज ब्लाक क्षेत्र में गैर मान्यता के करीब 20 स्कूल चल रहे हैं। इस मामले को अमर उजाला ने 30 मार्च के अंक में 'प्ले स्कूलों के नाम पर शिक्षा के साथ खेल' नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर छापी थी। जिसके बाद आज जिला प्रशासन जागा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने गैर मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया। बुधवार को गठित टीम ने क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में छापेमारी की। इस दौरान सरकड़ा गांव के न्यू विजन पब्लिक स्कूल, वीरेंद्रनगर गांव के संत सद्गुरु रविदास पब्लिक स्कूल, पंडरी के वननैंस पब्लिक स्कूल समेत चार स्कूलों का निरीक्षण कर तीन दिन के भीतर स्कूल बंद करने या फिर मान्यता के पत्रावलियां दिखाने का अल्टीमेटम देते हुए नोटिस चस्पा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


  इसके अलावा मुख्य शिक्षाधिकारी डा. नीता तिवारी ने बीआरसी समन्वयक सुरेश चंद्र उप्रेती को सीआरसी के माध्यम से गांधी निकेतन पब्लिक स्कूल रूदपुर, वार्ड तीन के इस्लामिया पब्लिक स्कूल, सितारगंज सनराइज पब्लिक स्कूल, पचपेड़ा के एनएन कान्वेंट, तपेड़ा के आरएमसी पब्लिक स्कूल, सुरजीत सिंह पब्लिक स्कूल धुसरा, कल्याणपुर के डीएलएम पब्लिक स्कूल, नगला के टैगोर पब्लिक स्कूल, इस्लामनगर के मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल व गोरीखेड़ा के जीपीएम पब्लिक स्कूल को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बताया कि निरीक्षण के दौरान पांच स्कूल बंद होना सामने आया है।


कहा कि 16 अप्रैल तक अगर स्कूल बंद नहीं हुए या मान्यता की पत्रावलियां नहीं दिखाई गई तो आरटीई कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। टीम में सीईओ डा. नीता तिवारी, एसडीएम अनिल शुक्ला, डीईओ बेसिक डीसी सती, उप शिक्षाधिकारी सुषमा गौरव, बीआरसी समन्वयक सुरेश उप्रेती, सीआरसी समन्वयक हृदेश चौहान, ललित मोहन मेहरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed