फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Put the neck of onions, lashed Collectorate

गले में डाल प्याज की माला, कलेक्ट्रेट हिला डाला

Fri, 08 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Put the neck of onions, lashed Collectorate

 देश में बढ़ती महंगाई और आतंकवादी गतिविधियों को नहीं रोक पाने का आरोप लगाकर कांग्रेसी बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। कांग्रेसियों का कहना था कि अच्छे दिनों की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बुरे दिन ले आए हैं। खुद विदेशों का दौरा करने में लगे हैं और देश में आम आदमी अब भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। आसमान छूते दाल, सब्जी, आटा, चावल अब गरीब की थाली से खत्म होने लगा है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर आंतरिक सुरक्षा में विफल रहने के भी आरोप लगाए।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान के बाद, जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए, सुरक्षा बलों के योगदान की सराहना की। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर आतंकवाद से निपटने और नागरिकों की सुरक्षा में विफल बताते हुए कहा कि भाजपा जब-जब आई है, तब-तब आतंकवाद बढ़ा है। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है। जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में लोगों को अच्छे दिन के सपने दिखाए थे, लेकिन जनता के ऐसे अच्छे दिन आए कि उसकी जरूरत के सभी सामानों में बेहताशा वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमलता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम आदमी की चिंता नहीं है, गरीबों के चूल्हे कैसे जलते हैं पीएम मोदी को क्या पता, विदेशों में घूमने वाले व्यक्ति को अपने देश की चिंता ही नहीं है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा सरकार आई है विकास कार्य ठप पड़ गए हैं और महंगाई आसमान छूने लग गई है। सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्करराज जैन, महानगर अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व दर्जा मंत्री गणेश उपाध्याय, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, दर्जा मंत्री सेवा सिंह, श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीपी शर्मा, जगदीश तनेजा सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन की प्रति एडीएम दीप्ति वैश्य को सौंपी। इस मौके पर साहिब सिंह, मोहन खेड़ा, सुरेश गौरी, हरीश बावरा, साहब सिंह विर्क, किन्नू शुक्ला, अनिल शर्मा, बलदेव छाबड़ा, विजय भुड्डी, ललित मिगलानी, शिशुपाल सिंह, मामता नारंग, सुनील आर्या, पप्पू बराड़, ममता रानी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed