{"_id":"68decb2156c600f9d4025d37","slug":"pushkarchand-and-muskan-won-the-cross-country-race-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-130943-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: क्रॉस कंट्री में पुष्करचंद और मुस्कान ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: क्रॉस कंट्री में पुष्करचंद और मुस्कान ने मारी बाजी
Fri, 03 Oct 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित क्रॉस कंट्री में प्रतिभाग करते युवा। खेल विभाग
रुद्रपुर। महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित क्रॉस कंट्री में स्कूल-कॉलेजों के करीब 150 युवाओं ने दौड़ लगाई। बालक वर्ग में पुष्करचंद प्रथम, अमन कुमार द्वितीय, अमित कुमार, हिमांशु, अनुपम व सक्षम शर्मा ने क्रमश: तृतीय, चतुर्थ, पांचवां व छठां स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मुस्कान, दीपा, अंजली, गौरी, शिखा और महक ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम व छठवां स्थान हासिल किया।
मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय ओपन बालक-बालिका क्रॉस कंट्री बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे शुरू हुई। इसका शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने किया। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच रघुवीर सिंह, हरीश राम, विशाल, अल्पना त्यागी, मो. आमीर, सतनाम बाला, गुरतेज कुन्नूर, संदीप बिष्ट आदि रहे।