फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Purchase of rice in usnagar

Udham Singh Nagar News: मंडी केंद्र पर 1042 में से 264 किसानों ने ही धान तुलवाया

Thu, 26 Oct 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Purchase of rice in usnagar
-25एसटीजी03पी: सितारगंज में मांग को लेकर प्रदर्शन करते गन्ना कृषक। संवाद
बाजपुर। अनाज मंडी समिति परिसर स्थित खाद्य विभाग के धान खरीद केंद्र अब तक क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। केंद्र पर कुल 1042 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 264 किसान अपना धान तुलवा चुके हैं। बुधवार को केंद्र पर कुल 1416.40 क्विंटल धान खरीदा गया।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने बुधवार सुबह 11 बजे केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्र पर प्रभारी एमएस टोलिया सहित दो कर्मचारी मौजूद मिले। केंद्र पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खरीद होती है। केंद्र के नजदीक किसानों के विश्राम के लिए किसान भवन है। चाय कैंटीन बनी है। तौल केंद्र प्रभारी टोलिया ने बताया कि अब अधिकतम प्रतिशत नमी का धान पहुंचा है। केंद्र को बारदाने के रूप में चार लाख छह हजार आठ बैग मिले थे। जिसमें से 50 हजार 353 बैग का प्रयोग हो चुका है। बुधवार सुबह सबसे पहले गांव थापक नगला निवासी किसान लाल सिंह अपना धान लेकर पहुंचे। जिनका 136 क्विंटल धान तौला गया। बुधवार को सात किसानों का कुल 1416.40 क्विंटल धान खरीद हुई।
विज्ञापन

यह थी व्यवस्थाएं
केंद्र पर किसानों के बैठने के लिए चार कुर्सियां, एक तख्त है। नमी मापक यंत्र और तौलने के लिए इलैक्ट्रॉनिक मशीन है। छलना और पंखा भी है।


एक लाख क्विंटल धान खरीद हुई

काशीपुर। कृषि मंडी में धान तौल का धीमी हो गई है। कुछ ही किसान धान लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। ज्यादातर किसान आढ़तियों में धान बेचते हुए नजर आ रहे हैं। मंडी निरीक्षक नवनीत चौहान ने बताया कि मंडी ने कुल एक लाख क्विंटल धान की खरीद कर ली है। सुबह 11 से 12 बजे तक मंडी खाली हो जाती है। बताया कि इस साल किसानों का धान औसतन कम हुआ है। यहां एक एकड़ में करीब 50 क्विंटल का धान होता है। जबकि इस साल करीब 30 से 35 क्विंटल ही धान हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलियापुर, टैगोरनगर को किच्छा मिल से जुड़े केंद्रों से जोड़ो
सितारगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सभागार में गन्ना सुरक्षण की बैठक हुई। जिसमें समिति के प्रभारी सचिव ने किसानों से सुझाव मांगे। इस दौरान शक्तिफार्म के तिलियापुर व टैगोरनगर गांव के किसानों ने उनके केंद्रों को किच्छा चीनी मिल से ही यथावत जोड़ने की मांग उठाई। इसको लेकर किसानों ने समिति गेट पर प्रदर्शन भी किया।



बुधवार को समिति सभागार में प्रभारी सचिव मो. ताहिर की अध्यक्षता में गन्ना सुरक्षण की बैठक हुई। बैठक में सचिव ने किसानों ने सुझाव मांगे। कहा कि चीनी मिल नवंबर माह में चालू हो जाएगी। चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति के दौरान किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। चीनी मिल के जीएम अमर शर्मा ने कहा कि चीनी मिल को गन्ना साफ सुथरा दिया जाए। उन्होंने गन्ना बुवाई की जानकारी भी दी। इस दौरान शक्तिफार्म के तिलियापुर, टैगोरनगर, नकहा व मखवाराफार्म गांव के किसानों ने कहा कि किच्छा चीनी मिल की ओर से सभी सेंटरों के टेंडर निकाल उनके ठेके दिए जा चुके हैं। लेकिन पांच सेंटरों के टेंडर अभी तक नहीं खोले गए। उन सेंटरों के टेंडर कर उन्हें भी यथावत किच्छा चीनी मिल में शामिल किया जाए। इनमें तिलियापुर ए, बी, टैगोरनगर, नकहा व मखवाराफार्म के सेंटर शामिल हैं। कहा कि किसानों को किच्छा मिल को गन्ना देने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं है। इसके बाद किसानों ने अपनी मांग को लेकर समिति गेट पर प्रदर्शन भी किया। वहां किसान नेता अनिरुद्ध राय, भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देशराज सिंह कंबोज, राजेश यादव, कृपाल सिंह, मंगल सिंह, गुरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, सत्यदेव राय, अशोक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed