फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Punjabi Handi hotel lizard turned into Chaumin

पंजाबी हांडी होटल के चाउमिन में निकली छिपकली

Sat, 23 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 23 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Handi hotel lizard turned into Chaumin

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आवास विकास स्थित पंजाबी हांडी होटल के चाउमिन में छिपकली निकली। इसके बाद वहां खाना खाने आए युवकों ने हंगामा काटा। हंगामे की जानकारी पर आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। युवकों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। इधर, फूड विभाग के अधिकारी डा. अविनाश खन्ना भी मौके पर पहुंचे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना ने बताया कि पंजाबी हांडी होटल ने निगम से लाइसेंस तक नहीं लिया है। जबकि पूर्व में भी निर्देश दिए गए थे। कहा कि लापरवाही पर होटल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन

आदर्श कालोनी निवासी अंकुर अरोरा, अनुज छाबड़ा और विकास छाबड़ा नैनीताल रोड स्थित पंजाबी हांडी होटल में शुक्रवार को खाना खाने गए। उन्होंने होटल के वेटर को चाउमिन का आर्डर दिया। कुछ देर बाद वेटर जब चाउमिन लेकर आया तो उसमें छिपकली निकली। इसकी शिकायत युवकों ने वेटर से की तो वह अभद्रता पर उतर आया। साथ ही होटल स्वामी से इस मामले को बताया। आरोप है कि होटल स्वामी और उसके कर्मचारियों ने युवाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर युवकों ने आवास विकास पुलिस व जनप्रतिनिधियों को मामले की सूचना दी। पुलिस व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने होटल स्वामी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आवास विकास चौकी प्रभारी डीआर टम्टा ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। इधर, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सिंह सयाना ने भी होटल का निरीक्षण किया और सख्त कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed