काशीपुर। डिलारी यूपी में आयोजित तीन दिनी ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर रेड बिजी आर्मी पुणे ने अमरोहा की टीम को दो अंकों से मात देकर जीत दर्ज की और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम कप्तान वतन नरवाल और काशीपुर के ऋतिक कांबोज मैन ऑफ द मैच चुने गए।
डिलारी मुरादाबाद यूपी में ओपन संग्राम कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस, हरियाणा स्पोर्टस एकेडमी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रेड बिजी आर्मी पुणे आदि आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। काशीपुर के ऋतिक कांबोज ने पुणे टीम की ओर से भाग लिया। पुणे और यूपी पुलिस के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। पुणे की टीम ने 34 और यूपी पुलिस ने 29 अंक हासिल बनाए। पुणे ने पांच अंकों से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में पुणे ने 38 और अमरोहा की टीम 36 अंक ही बना सकी। बेहतर प्रदर्शन कर पुणे ने अमरोहा को दो अंकों से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। पुणे टीम के कप्तान वतन नरवाल और ऋतिक कांबोज को मैन ऑफ द मैच चुने गया। विधायक राजू कालरा ने दोनों को ट्रॉफी और 75 हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।