फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Puja Special train to Kolkata will run via Kichha.

Udham Singh Nagar News: किच्छा होकर कोलकाता जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Puja Special train to Kolkata will run via Kichha.
रुद्रपुर।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने लालकुआं से कोलकाता के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसके आठ फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन किच्छा होते हुए गोरखपुर के रास्ते कोलकाता जाएगी।
लालकुआं से कोलकाता के लिए ट्रेन आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। किच्छा में इसका आगमन 12:57 बजे होगा। इसके बाद भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती होते हुए दूसरे दिन रात दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी। उसके बाद कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल, नैहाटी होते हुए रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन

कोलकाता से वापसी में ट्रेन 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 05:00 बजे चलेगी। यह नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा होते हुए किच्छा दोपहर 14:35 बजे पहुंचेगी और लालकुआं 15:45 बजे पहुंचेगी। पूजा स्पेशल में 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट::
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इससे प्रवासी व स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी। -सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed