{"_id":"656e0c0470a784e0fe0938c9","slug":"provide-list-of-officers-and-employees-within-three-days-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-6216-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराएं अधिकारी और कर्मचारियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराएं अधिकारी और कर्मचारियों की सूची
Mon, 04 Dec 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए मतदान व मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए विभागों को अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची निर्धारित प्रारूप में 18 नवंबर तक जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद कई विभागाध्यक्षों और कार्यालय अध्यक्षों ने अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई है। उन्होंने अंतिम अवसर देते हुए तीन दिन के भीतर सूची संबंधित विभाग जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। निर्धारित समय में कार्मिकों की सूची उपलब्ध नहीं कराने वाले कार्यालय अध्यक्ष के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही करने के साथ ही दिसम्बर के वेतन आहरण पर रोक लगा दी जाएगी।