फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over promotion

प्रमोट करने की मांग को लेकर छात्रों ने की तालाबंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protest over promotion
बाजपुर डिग्री कालेज में धरने के दौरान प्राचार्या को ज्ञापन देते छात्र। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम के छात्रों को बिना परीक्षा दिए द्वितीय वर्ष में प्रमोट करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने कालेज में सांकेतिक तालाबंदी कर धरना दिया। इस दौरान प्राचार्या डा. कमला चंयाल को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी न होने पर छात्रों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार राजकीय स्नतकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष मयंक कुमार, उपाध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में विद्यार्थी एकत्र होकर कालेज के प्रशासनिक दफ्तर पहुंचे। जहां सांकेतिक तालाबंदी कर धरना दिया। छात्रों ने कहा कि कोविड काल के दौरान छात्रों को दिक्कत रही है। ऐसे में विद्यालय प्रशासन को छात्रों को बिना परीक्षा दिए द्वितीय वर्ष में प्रमोट करना चाहिए। छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्या डा. कमला चंयाल को ज्ञापन सौंपा। वहां दिनेश, युवराज श्रीवास्तव, विद्या जोशी, नाजरा, फरजाना, रितिक, आजम सैफी, हर्ष, दीपक, मोहम्मद आलिम, मोहित, मनिश डोगरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed