फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over Poltry Farm

Udham Singh Nagar News: पोल्ट्री फार्म बंद कराने के लिए प्रदर्शन

Tue, 26 Aug 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 26 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Protest over Poltry Farm
दिनेशपुर में प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : Samvad
बर्ड फ्लू के मामले सामने आने से डरे हुए हैं लोग
विज्ञापन

दिनेशपुर। थाना क्षेत्र के कनटोपा गांव के ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित पोल्ट्री फार्म को बंद कराने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पोल्ट्री फार्म आबादी के नजदीक है और बर्ड फ्लू की आशंका के बीच प्रशासन को इसे बंद करा देना चाहिए।


सोमवार को काशीपुर हाईवे पर बसे कनटोपा गांव के लोग सड़क पर एकत्र हो गए। उन्होंने गांव के नजदीक बने पोल्ट्री फार्म को बंद कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। बताया कि कई बार प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। वहां पर रवि डाली, रतन कविराज, रमेश गुर्जर, विकास मंडल, कविता मंडल, पंकज, कविता मलिक, लक्ष्मी मंडल आदि थे।
विज्ञापन



कोट:
कनटोपा गांव के पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। यदि मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी। पोल्ट्री फार्म के संचालक को गाइडलाइंस के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए हैं।- पूजा बठला, पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सालय दिनेशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed