{"_id":"68acc4c07ce66a08d704a6d9","slug":"protest-over-notice-khatima-news-c-236-1-ktm1001-111053-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिंचाई विभाग का नोटिस मिलने के बाद सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिंचाई विभाग का नोटिस मिलने के बाद सीएम से लगाई गुहार
Tue, 26 Aug 2025 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग।- स्रोत-स्वयं।
- ग्राम खेलड़िया के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
खटीमा। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से खेलड़िया 22 पुल के ग्रामीणों को अतिक्रमण का नोटिस मिला है। नोटिस का विरोध करते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ग्रामीणों ने कहा कि वह 70 वर्षों से अपनी भूमि पर खेती कर जीवन यापन करते आ रहे हैं। वे उत्तराखंड के स्थायी निवासी है। अधिकांश लोग सरकार को लगान भी जमा करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से शारदा सागर बांध पर अतिक्रमण दिखाकर ग्राम खेलड़िया के लोगों को नोटिस जारी किया है जो निराधार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से समाधान की मांग की। वहां पर देवेंद्र प्रसाद, भोला साहनी, अनिल कुमार, विनोद सिंह, गौरंग विश्वास, धर्म देव, प्रमोद, हरीश चंद्र, लालता प्रसाद, कौशल कुमार, मोहन लाल आदि थे। संवाद