फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Over Not delivering Cooking Gas

Udham Singh Nagar News: गैस की होम डिलिवरी नहीं हुई तो सिलिंडर लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 12 Oct 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Not delivering Cooking Gas
दिनेशपुर में खाली सिलिंडर के साथ प्रदर्शन करते उपभोक्ता। संवाद
दिनेशपुर। भारत गैस एजेंसी से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर सिलिंडर रखकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एक सप्ताह से एजेंसी की आपूर्ति बंद है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रुद्रपुर और लालपुर गैस एजेंसी को उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन ग्रामीणों तक सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गूलरभोज क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने एजेंसी पहुंचकर हंगामा किया था। बुधवार को कालीगर के उपभोक्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। वहां सुभाष मंडल, सूरज कुमार, रमेश कुमार, लक्ष्मी देवी, भागीरथी देवी, कन्हैया लाल, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह थे। इधर, डीएसओ विपिन कुमार ने बताया कि भारत गैस एजेंसी दिनेशपुर की कागजी कार्यवाही पूरी नहीं है। इसके चलते एजेंसी की सप्लाई रोकी गई है। फिलहाल अन्य गैस एजेंसी से सप्लाई दी जा रही है। जल्द ही व्यवस्था सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed