फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Over Hempur Barrier

Udham Singh Nagar News: हेमपुर डिपो से बैरियर हटाने के लिए वार्ता विफल

Mon, 26 Jun 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Hempur Barrier
ग्रामीणों ने एक सप्ताह में बैरियर नहीं हटाने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। हेमपुर डिपो के मध्य से लोक निर्माण विभाग की प्रतापपुर-गढ़ीनेगी सड़क गुजरती है। इस सड़क पर रेलवे क्रासिंग के पास हेमपुर आरटीएस डिपो का बैरियर लगा हुआ है। जहां पर वाहनों की तलाशी के बाद जाने दिया जाता है। बैरियर को हटाने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवी संगठन व ग्राम प्रधानों की डिपो प्रशासन से पूर्व में हुई वार्ता बेतनीजा रही। जिस पर ग्राम प्रधानों व समाजसेवी संगठनों ने बेरियर हटाने के लिए डिपो प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया अन्यथा प्रदर्शन की चेतावनी दी।

रविवार शाम प्रशासन की ओर से तहसीलदार युसूफ अली, राजस्व निरीक्षक निर्मला, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, कमलेश कुमार, आंबेडकर पार्क जनकल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रह्रास गौतम की हेमपुर डिपो के नायब सूबेदार रामचन्द्र के साथ लंबी वार्ता हुई।लेकिन कोई समाधान नहींं निकला। जिस पर ग्राम प्रधानों व समाजसेवी संगठनों ने बैरियर हटाने के लिए डिपो को एक सप्ताह का समय दिया अन्यथा धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। बाद में चंद्रह्रास गौतम ने कहा कि जनता ने डिपो अधिकारी की सभी शर्ते मान ली हैं और बैरियर हटाने की मांग की है। बैरियर से किसानों को अपने वाहन लाने ले जाने में बार-बार बैरियर पर चेकिंग कराने लाइन पर लगकर खड़े रहने से समय तो बर्बाद होती ही है। साथ ही किसानों को अपमानित भी होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed