फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Over Grade Pay

ग्रेड पे में कटौती के विरोध में पुलिस कर्मियों के परिजनों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Grade Pay
रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे पुलिस कर्मियों के परिजन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ग्रेड पे में कटौती का विरोध कर रहे पुलिस कर्मियों के परिजनों का सब्र का बांध रविवार को टूट पड़ा। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए ग्रेड पे की मांग दोहराई। सरकार को चेतावनी दी कि पूर्व की भांति सिपाहियों को 4600 रुपये ग्रेड पे नहीं मिला तो आगामी विधानसभा चुनाव में अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत साढ़े 10 बजे से पुलिस कर्मियों के परिजन आंबेडकर पार्क में एकत्र होने लगे थे। 11 बजे करीब 200 महिलाएं और पुरुष धरनास्थल पर एकत्र हो गए। आंदोलनकारियों की संख्या बढ़ती देख पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। धरनास्थल पर हुई सभा में रिटायर्ड कैप्टन बीडी उपाध्याय ने कहा कि ग्रेड पे में कटौती दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार और पुलिस अधिकारियों को ग्रेड पे में कटौती का फैसला वापस लेना चाहिए। पुलिस कर्मियों की पत्नियों का कहना था कि कोरोना काल में जान हथेली पर रखकर काम करने का इनाम उनके पतियों को ग्रेड पे में कटौती कर दिया गया। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहां पर रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, दिनेशपुर, पुलिस लाइन, शांतिपुरी, पंतनगर, नानकमत्ता, खटीमा समेत कई जगह के पुलिस कर्मियों के परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed