फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Over Demands

Udham Singh Nagar News: पर्यावरण मित्रों ने प्रदर्शन कर किया कार्यबहिष्कार

Sun, 27 Apr 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Demands
21 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं
विज्ञापन


खटीमा। अनदेखी का आरोप लगाते हुए शनिवार को तीसरे दिन भी पर्यावरण मित्रों ने नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन कर दोपहर तीन बजे बाद कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में सोमवार सुबह से पालिका कार्यालय में धरना दिया जाएगा।

उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव ने कहा कि पर्यावरण मित्र अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। नगर पालिका में पर्याप्त संख्या में पर्यावरण मित्रों की भर्ती न होेने से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव ने कहा कि इसके विरोध में सोमवार से पालिका कार्यालय में लगातार तीन दिनों तक धरना दिया जाएगा। वहां पर शाखा अध्यक्ष ग्रेस देवी, अनिल कुमार, मदन कुमार, अनीता देवी, शालू देवी, पूनम, विनोद, राकेश कुमार,राखी देवी, गिलो देवी, जीत देवी, विक्की, सूरजपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed