गदरपुर। युवक के साथ हुई मारपीट और बाइक लूट की घटना में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एसओ से मुलाकात की। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
बीती एक सितंबर को ग्राम रोशनपुर निवासी प्रदीप सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मामले में उसके चाचा ने ग्राम रोशनपुर निवासी गुरचरण सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा एवं सुखपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर एसओ सतीश चंद कापड़ी से मुलाकात की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां बलविंदर सिंह, हरपाल सिंह, गुरु मंगल सिंह, मनजीत सिंह, नंदराम, हरजिंदर सिंह, अशोक कुमार, गुरनाम सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।