{"_id":"683f531af2e63b9473032efc","slug":"protest-over-bar-election-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-125529-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बार संघ चुनाव की मांग के लिए वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बार संघ चुनाव की मांग के लिए वकीलों का प्रदर्शन
Wed, 04 Jun 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन का कार्यकाल खत्म होने के बाद जल्द चुनाव कराने की मांग मुखर हो रही है। अधिवक्ताओं ने चुनाव की मांग के लिए धरना दिया। बार अध्यक्ष ने अगले महीने आम सभा में चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही है।
मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओ ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन के संविधान के अनुसार एसोसिएशन कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष का है। 24 अप्रैल 2024 को एसोसिएशन के चुनाव हुए थे। एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है।
आरोप है कि कार्यकारिणी की ओर से न तो वार्षिक बैठक बुलाई गई है न ही चुनाव अधिकारी नियुक्त हो पाया है। एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी पद लोलुपता की भावना की चलते चुनाव सम्पन्न कराने व वार्षिक बैठक बुलाने में कोई रूचि नहीं ले रही है। उन्होंने इस संबंध में 16 मई को एसोसिएशन को पत्र दिया था।
विज्ञापन
वहां पर पूर्व बार अध्यक्ष आरपी सिंह, पूर्व सचिव सुशीला मेहता, सूरज सक्सेना, एसपी सिंह, उमा गक्खर, प्रेमलता सिंह, संजीव फोगाट, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।