फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest of security personnel in Pantnagar University regarding demands

पंतनगर विवि में सुरक्षा कर्मियों का विरोध: मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन का घेराव, विधायक बेहड़ ने दिया समर्थन

Tue, 04 Mar 2025 01:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर
अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Mar 2025 01:13 PM IST
सार

पंतनगर विश्वविद्यालय में पिछले 15-20 वर्षों से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने न्यूनतम वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी और अवकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रशासनिक भवन का घेराव कर दिया। 

विज्ञापन
Protest of security personnel in Pantnagar University regarding demands
पंतनगर विवि में सुरक्षा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पिछले 15-20 वर्षों से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने न्यूनतम वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी और अवकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रशासनिक भवन का घेराव कर दिया। इस आंदोलन का समर्थन करने के लिए विधायक तिलकराज बेहड़ और कांग्रेस नेता राजेश प्रताप सिंह पंतनगर पहुंचे। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें अति न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है और श्रम नियमों के तहत देय बोनस, ग्रेच्युटी, अवकाश जैसी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 2,500 ठेका मजदूरों को वर्ष में 11 दिन का सवैतनिक अवकाश दिया जाता है, लेकिन सुरक्षा विभाग के कर्मियों को यह सुविधा भी नहीं मिलती।

विज्ञापन

 

कर्मियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों में सुरक्षा अधिकारी द्वारा एक दर्जन से अधिक सुपरवाइजर और गार्डों को बिना किसी दोष के काम से हटा दिया गया है। इन कर्मियों ने दिसंबर 2024 में निदेशक प्रशासन को पत्र लिखकर कार्यबहाली की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा 1 मार्च 2025 को तीन और सुपरवाइजर और गार्डों को बिना कारण बताए काम से हटा दिया गया।

विज्ञापन

 

कर्मियों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा अधिकारी की ओर से उनके साथ भेदभाव, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही नए कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है, जबकि पुराने कर्मियों को काम पर नहीं रखा जा रहा है। कर्मियों ने कहा कि आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी के कारण उनका जीवन यापन मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed