फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest For River

कैलाश नदी का मुहाना बंद कर देवहा में करने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Protest For River
सितारगंज में एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करते नानकमत्ता उप तहसील क्षेत्र के ग्रामीण। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। कैलाश नदी का मुहाना बंद कर देवहा नदी में पानी करने का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने एसडीएम दफ्तर में प्रदर्शन किया और एसडीएम मुक्ता मिश्र को ज्ञापन देकर कैलाश नदी का मुहाना खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को नानकमत्ता उप तहसील क्षेत्र के कई गांवों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले के चोरगलिया स्थित नंधौर नदी का पानी कैलाश व देवहा नदी में आता है लेकिन कैलाश नदी का मुहाना बंद कर नंधौर का पानी देवहा में छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में देवहा नदी में पोकलैंड व जेसीबी भी चल रही हैं। ऐसे में देवहा नदी उफान पर बह रही है। इससे बिचुवा, भूड़ झाला, बगिया झाला, टुकड़ी, बरकीडांडी, गोला पीपल, ढाक बुझिया, ज्ञानपुर गौड़ी, किशनपुर, हर्रइया, बिचई आदि गांवों को बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इन गांवों में नदी से कृषि भूमि में कटाव हो रहा है और फसलों को क्षति हो रही है। ग्रामीणों को जानमाल का खतरा भी है। कहा कि अगर ऐसे ही नदी में अत्यधिक पानी छोड़ा गया तो नानकसागर बांध भी क्षतिग्रस्त होने की संभावना है जिससे लाखों की जनसंख्या प्रभावित हो सकती है। वहां बीडीसी सोनिया देवी, जोगा सिंह, ग्राम प्रधान जसविंदर कौर, जयंती देवी, सुरेंद्र सिंह, जंगीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सुंदर कौर के अलावा ग्रामीण बलजीत सिंह, बिंदरपाल सिंह, करनैल सिंह, अनोख सिंह, जरनैल सिंह, हरपाल सिंह, गुरदेव सिंह, स्वर्ण सिंह, महेश राना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed