फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest for Farmer's demand in bazpur

Udham Singh Nagar News: सीएम के आश्वासन से संतुष्ट नजर आ रहे आंदोलनकारी

Thu, 31 Aug 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Protest for Farmer's demand in bazpur
बाजपुर तहसील में चले सत्याग्रह आंदोलन पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
बाजपुर। 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमिधरी अधिकारों को लेकर 30वें दिन बुधवार को भी भूमि बचाओ सत्याग्रह जारी रहा। आंदोलनकारियों की बीते सोमवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता में मिले आश्वासन से संतुष्ट दिखाई दिए। धरनास्थल पर वक्ताओं में सरकार के प्रति नरमी दिखाई दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों की इस वाजिब मांग को बहुत ही सकारात्मक तरीके से हल करने के संकेत दिए हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री का आश्वासन जल्द पूरा होगा। इस बीच काशीपुर क्षेत्र से किसान नेता राजू छीना के नेतृत्व में किसानों का जत्था आंदोलन स्थल पर पहुंचा। उन्होंने भूमि बचाओ आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि भूमि बचाओ सत्याग्रह के अब तक की प्रगति पर चर्चा 31 अगस्त को शाम पांच बजे होगी। अध्यक्षता अमरनाथ शर्मा और संचालन सन्नी निज्जर विक्रम सिंह लड्डू ने किया। वहां भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, सत्याग्रह आंदोलन संयोजक रजनीत सिंह सोनू, जनकवि बल्ली सिंह चीमा, विक्की रंधावा, राजेंद्र सिंह बेदी, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, एनबी भटट, सत्यभूषण गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed