फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest for Demands

नादेही चीनी मिल कर्मचारियों ने की फिटमेंट और पदोन्नति की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Protest for Demands
जसपुर नादेही चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक का घेराव करते कर्मचारी - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। नादेही चीनी मिल के कर्मचारियों ने मिल प्रधान प्रबंधक का घेराव कर फिटमेंट और पदोन्नति कराने की मांग की और उच्च पदों पर मिल में कार्य नहीं करने से मना कर दिया। मिल प्रधान प्रबंधक के फिटमेंट कराने के आश्वासन पर कर्मचारी शांत होकर अपने काम पर लौटे।
विज्ञापन

मिल कर्मचारियों ने मिल गेट पर प्रधान प्रबंधक सीएस इमलाल का घेराव कर कहा कि वे वर्षों से मिल में उच्च पदों पर कार्यरत हैं और लगातार पदोन्नति की मांग कर रहे हैं लेकिन मिल प्रशासन कर्मचारियों को बस पदोन्नति का आश्वासन देता चला रहा है। जबकि उत्तराखंड की सभी चीनी मिलों में दो बार पदोन्नति हो चुकी है। नादेही चीनी मिल में अभी तक कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की गई है। कर्मचारियों ने एलान किया है कि पदोन्नति होने तक वह उच्च पदों पर कार्य नहीं करेंगे। मिल प्रधान प्रबंधक सीएस इमलाल ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही शुगर फेडरेशन सचिव से वार्ता कर फिटमेंट पदोन्नति पर लगे प्रतिबंध को हटवाने की प्रक्रिया शुरू कराएंगे। इमलाल के आश्वासन पर कर्मचारी अपने काम पर लौट गए। घेराव करने वालों में राजेंद्र सिंह, रुस्तम सिंह, उपेंद्र सिंह, संजय शर्मा, मनोज जोशी, प्रीतम सिंह, बेगराज सिंह, राजकुमार सिंह, विनोद कुमार, प्रीतम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed