फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest for Damar

हाईवे में डामरीकरण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest for Damar
सुल्तानपुर पट्टी में सड़क की डामरीकरण को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुर पट्टी। नगर से गुजर रहे राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ओर दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

काशीपुर मार्ग स्थित सरकारी अस्पताल से लेकर घोसीपुरा पट्टी कलां जीजीआईसी मोड़, रामपुर मोड़, बुध बाजार चौराहा और नगर पंचायत कार्यालय के सामने क्षतिग्रस्त मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। हाईवे पर बने गहरे गड्ढे आए दिन राहगीरों के लिए दुर्घटनाओं का सबब बनते जा रहे हैं। बारिश के चलते गड्ढों में जलभराव हो जाता है और सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो जाती हैं। ग्रामीणों और दुकानदारों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। कहा कि इस मार्ग पर सात विद्यालय हैं। बच्चों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ऊपर से लोनिवि ने हाईवे के गड्ढे भरने के लिए मिट्टी और कंकड़ का प्रयोग कर दुकानदार राहगीरों और बच्चों की समस्याएं और बढ़ा दी है। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र मौर्य, अशोक कुमार, भीम सेन, सोनू, प्रेम शंकर, श्यामलाल, महेंद्र सिंह, जमना प्रसाद, बबलू, सचिन, रवि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed