Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest by student in rudrapur

Udham Singh Nagar News: अंग्रेजी में प्रश्न पूछने पर फूंका कुमाऊं विवि का पुतला

Sun, 03 Sep 2023 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 03 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Protest by student in rudrapur
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र।- संवाद
रुद्रपुर। बीए द्वितीय सेमेस्टर के एनवायर्नमेंटल स्टडी एंड वैल्यू एजुकेशन विषय का प्रश्नपत्र सिर्फ अंग्रेजी भाषा में छपा होने से छात्र-छात्राएं भड़के गए। उन्होंने कुलपति का पुतला फूंककर नारेबाजी की। उनकी मांग पर प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने कुलपति को पत्र भेजकर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से द्विभाषी प्रश्नपत्र तैयार कर दोबारा परीक्षा करवाने की मांग की।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में आजकल स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा हो रही है। इसमें शुक्रवार को एनवायर्नमेंटल स्टडी एंड वैल्यू एजुकेशन विषय का प्रश्नपत्र सिर्फ अंग्रेजी में छपा था। इससे आक्रोशित छात्र-छात्राएं परीक्षा कक्ष से बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने कहा कि पिछले वर्ष भी इस विषय की परीक्षा अंग्रेजी माध्यम से हुई थी, जिस कारण कई विद्यार्थी इस विषय में फेल हो गए थे। उन्होंने इस विषय की परीक्षा हिंदी माध्यम से भी कराने की मांग की। प्राचार्य डॉ. पंत के समझाने पर विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में बैठे। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के आक्रोश को देखते हुए कुलपति को पत्र भेजा गया है। वहां हिमांशु सिंह, आकाश कुमार, नेहा, अभिषेक कुमार, रमेश कोहली, नाजिस मंसूरी, रजत बिष्ट, अरबाब आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed