फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest By NSUI in Rudrapur

छत पर चढ़कर की सीटें बढ़ाने की मांग, सांसत में रही कॉलेज प्रशासन की जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Protest By NSUI in Rudrapur
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज की छत पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की सीटें बढ़ाने की मांग के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ता बुधवार को सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज की छत पर चढ़ गए। इससे कॉलेज प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। प्राध्यापकों के कई प्रयासों के बावजूद छात्र छत से नीचे नहीं उतरे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सीटें बढ़ाने का आदेश जारी नहीं होता, वे नीचे नहीं उतरेंगे। हंगामे के चलते कॉलेज परिसर में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। आश्वासन मिलने पर करीब ढाई घंटे बाद छात्र नीचे उतरे।
विज्ञापन

सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर की सीटें बढ़ाने की मांग के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ता सोमवार से धरना दे रहे हैं। तीसरे दिन भी कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से सीटें बढ़ाने को लेकर कोई आदेश जारी न होने से भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ता मानवेंद्र सिंह, दीपक सिंह, गौरव शुक्ला, बॉबी गुप्ता, अश्विनी, कमलकांत और अभिषेक दोपहर करीब डेढ़ बजे कॉलेज की छत पर चढ़ गए।
विज्ञापन

छत पर चढ़कर उन्होंने कॉलेज प्रशासन और कुमाऊं विश्वविद्यालय के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। इससे कॉलेज प्रशासन में अफरातफरी मच गई। प्राचार्य डॉ. कमल किशोर पांडेय, चीफ प्रॉक्टर डॉ. सर्वजीत सिंह, परीक्षा प्रभारी डॉ. मनोज पांडेय आदि प्राध्यापकों ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए नीचे उतरने को कहा लेकिन उन्होंने मांग पूरी न होने तक छत पर चढ़े की रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने भी छात्रों को समझाया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। शाम करीब चार बजे कॉलेज प्रशासन ने सीटें बढ़ाने को लेकर शासन से वार्ता होने का कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया। साथ ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी फोन पर कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता कॉलेज की छत से नीचे उतरे।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पांच अक्तूबर तक सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. पांडेय ने कार्यकर्ताओं को बताया कि शासन से वार्ता के बाद सायंकालीन कक्षाओं के लिए सीटों का विवरण मांगा गया है। इसके बाद प्राचार्य व अन्य प्राध्यापकों ने धरने पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर उनका धरना तुड़वाया। इस दौरान आकाश बठला, सोनू यादव, रितिक सागर, अभय अग्रवाल आदि थे।

10 माह में कॉलेज की छत पर चढ़ने की तीसरी घटना
रुद्रपुर। छात्र संगठनों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ने की परंपरा शुरू कर दी है। 10 माह में अपनी मांगों के लिए विद्यार्थियों के कॉलेज की छत पर चढ़ने की यह तीसरी घटना है। नवंबर 2021 में रुद्रपुर कॉलेज में एमएससी में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित विषय शुरू करने की मांग के लिए एबीवीपी कार्यकर्ता ऑडिटोरियम की छत पर चढ़ गए थे। 15 दिन में नए विषय शुरू होने का आश्वासन मिलने के बाद वे छत से नीचे उतरे थे। इसके बाद मार्च 2022 में एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल न करने पर आक्रोशित एक छात्रा कॉलेज की छत पर चढ़ गई थी। परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलने के बाद छात्रा छत से नीचे उतरी थी। बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता भी कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग के लिए छत पर चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed