फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest At Nagarpalika Khatima

वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर नगरपालिका सफाई कर्मचारियों का हुआ समझौता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest At Nagarpalika Khatima
खटीमा में नगर पालिका कार्यालय गेट पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का सोमवार को समझौता हो गया है। समझौता वार्ता में पालिकाध्यक्ष सोनी राणा, ईओ धर्मानंद शर्मा आदि की मौजूदगी में 12 बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें 10 मांगों पर समझौता हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पालिका कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था। इन्होंने आउटसोर्स के पर्यावरण मित्रों के अवशेष वेतन का भुगतान करने, मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्ति देने, मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों को स्थायी करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सभी अवशेष भुगतान करने, पेंशन का भुगतान प्रतिमाह करने, भर्ती किए गए 166 पर्यावरण मित्रों के छह माह के बकाया वेतन का भुगतान आदि की मांग उठाई। इसके बाद पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष सोनी राणा, ईओ धर्मानंद शर्मा, कर्मचारी नेता संतोष गौरव, सुुुुभाष कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेेना आदि की मौजूदगी में राज्य वित्त से वेतन देने, शासनादेश के अनुसार भुगतानी कार्यवाही करने, वर्दी उपलब्ध कराने, कर्मचारियों की पत्रावलियां अवलोकन कर नियमानुसार कार्रवाई करने आदि मांगों पर समझौता हुआ। वहां पर पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, विजय कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, राजीव कुमार, ग्रेस देवी, रामवती, विनीता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed