फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Against Police

युवती लापता, लोगों ने परिजनों के साथ एसएसआई को घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest Against Police
खटीमा कोतवाली में एसएसआई भुवन चंद्र जोशी का घेराव करते लोग। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। नगर से एक युवती के लापता होने पर कई संगठनों ने युवती के परिजनों के साथ मिलकर कोतवाली में एसएसआई का घेराव किया। उन्होंने 24 घंटे के भीतर युवती की सकुशल बरामदगी और मामले में शामिल युवक की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को विहिप के सह प्रांत मंत्री रंदीप पोखरिया और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसएसआई भुवन चंद्र जोशी का घेराव कर गैर समुदाय के युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि तहरीर देने के तीन दिन बाद भी युवती की बरामदगी नहीं हुई है। इस पर काफी देर तक कोतवाली में नोकझोंक भी हुई। एसएसआई के 24 घंटे में कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोमवार 10 बजे तक युवती की बरामदगी न हुई तो आंदोलन करेंगे। वहां पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, पंजाबी महासभा प्रदेश महामंत्री मनोज वाधवा, सुरेश कुशवाहा, सोनिया सुनेजा, सभासद नीरज रस्तोगी, पावस गुप्ता, हिमांशु कन्याल, रोहित गुप्ता, सुमित गुप्ता, दीपक भट्ट, किशन सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह मेहता, दिनेश अग्रवाल, नीलू भारती, विष्णु सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया
खटीमा। मामले में युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में महिला ने कहा कि वह 19 नवंबर को एक विवाह समारोह में दातागंज जिला बदायूं गई थीं। इस दौरान घर में बेटी और बेटा मौजूद थे। उसी रात से बेटी घर से लापता है। इधर, एसएसआई भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि अज्ञात पर धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed