फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest against DSO

डीएसओ की बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Protest against DSO
सूचनार्थ...
विज्ञापन

डीएसओ की बढ़ सकती है मुसीबतें
खाद्य आयुक्त की जांच में राशन नहीं मिलने का हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पीडीएस गोदाम से दाल का उठान नहीं होने और मनमानी के आरोप में फंसे डीएसओ श्याम आर्या नई मुसीबत में फंस गए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले राशन को रुद्रपुर के 800 यूनिटों को आज तक नहीं बांटा गया। खाद्य आयुक्त ने सभी बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। इधर एडीएम ने भी डीएम को सौंपी रिपोर्ट में डीएसओ, पूर्ति निरीक्षक और विपणन अधिकारी को दाल के खराब होने के मामले में दोषी पाया है।
खाद्य आयुक्त राहुल शर्मा ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड धारकों ने शिकायत की थी कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाला राशन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की गई तो पता चला कि रुद्रपुर की चार दुकानों से राशन प्राप्त करने वाले 800 यूनिटों को योजना का लाभ मिला ही नहीं। उक्त राशन को अन्य कोटेदारों को दे दिया गया। इसका रिकार्ड में भी भारी अनियमितताएं की गई। इसके अलावा डीएसओ श्याम आर्या ने पिछले तीन साल से राशन की वितरण की कोई भी जानकारी डीएम को नहीं दी। जबकि डीएम को समय-समय पर जानकारी देने का प्रावधान है। वहीं पीडीएस गोदाम से दाल नहीं उठाने की जानकारी होने के बाद भी डीएसओ ने कोटेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर शासन हो भेज दी है। शासन स्तर से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट:
डीएसओ को हटाने को बेमियादी धरना जारी
रुद्रपुर। डीएसओ को हटाने की मांग को लेकर पूर्ति निरीक्षकों व कर्मचारियों का बेमियादी धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने को अन्य तहसीलों के पूर्ति अधिकारियों व कर्मचारियों का भी समर्थन मिला। वहां पूर्ति निरीक्षक अनिता तिवारी, विनोद तिवारी, आशुतोष भट्ट, हेमा बिष्ट, हयात सिंह समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 03आरडीपी 15पी- रुद्रपुर डीएसओ कार्यालय के बाहर धरना देते कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed