{"_id":"4fe39814c0a5d8e63c0fafd225e473fb","slug":"prostitution-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार का भंडाफोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार का भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बड़े स्तर पर चल रहे देह व्यापार के कारोबार में लिप्त चार लोगों समेत दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को इसका खुलासा करते हुए सीओ जीसी टम्टा ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि अशोक बाटला नाम का एक व्यक्ति काशीपुर व आसपास के क्षेत्रों में अनैतिक देह व्यापार का संचालन कर रहा है। उसने दो युवतियां लखनऊ से लाकर विंध्यवासिनी कालोनी में रखी हैं। इन युवतियों को ग्राहकों को उपलब्ध कराकर वह पैसा लेता है।
विज्ञापन
सीओ टम्टा ने बताया की सूचना मिलने पर वह एक टीम को साथ लेकर विंध्यवासिनी कालोनी जाने वाले रास्ते के पास मोड़ पर इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद अशोक बाटला एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर विंध्यवासिनी कालोनी स्थित एक एकांत जगह पर बने मकान में पहुंचा।
विज्ञापन
इसी दौरान कार संख्या यूपी 16 एयू 2274 में दो व्यक्ति आए। अशोक बाटला ने अपने मोबाइल में लड़कियों के फोटो दोनों लोगों को दिखाए और एक रात के लिए 10 हजार रुपये में सौदा तय किया। ग्राहकों ने अशोक को रुपये दे दिए। अशोक कमरे से दोनों लड़कियों को लाया और कार में बैठाने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम अशोक बाटला निवासी अहमद नगर थाना जसपुर, अजय निवासी शिवलालपुर अमर झंडा काशीपुर, मो. वसीम निवासी सेक्टर-71 थाना कोतवाली फेस 2 नोएडा और सौरभ शर्मा निवासी सिकंदराबाद आवास-विकास कालोनी थाना जगदीशपुरा जिला आगरा यूपी बताया। सीओ टम्टा ने बताया कि इन चारों पर 3/4 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही दोनों युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। टीम में एसओ आईटीआई अरुण सैनी, कांस्टेबल कृष्ण चंद्र, संजय, हरीश, शहाना परवीन आदि शामिल थे।