{"_id":"66edfcba4efb6978ae0277c4","slug":"proposals-worth-rs-16-crore-approved-in-the-stormy-board-meeting-of-jip-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-115195-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिपं की हंगामेदार बोर्ड बैठक में 16 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिपं की हंगामेदार बोर्ड बैठक में 16 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी
Sat, 21 Sep 2024 04:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर जिपं की बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष रेनू गंगवार सीडीओ मनीष कुमार। अमर उजालारुद्रपुर ज
- फोटो : रुद्रपुर जिपं की बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष रेनू गंगवार सीडीओ मनीष कुमार। अमर उजाला
रुद्रपुर। जिला पंचायत की हंगामेदार रही बोर्ड बैठक वित्तीय वर्ष के लिए 16 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई। इस दौरान बंगाली समुदाय की तीन उपजातियों को अनूसूचित जाति का दर्जा देने की मांग का प्रस्ताव पास किया। साथ ही महुआखेड़ागंज का नाम आंबेडकर नगर और गढ़ीनेगी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
शुक्रवार को जिंप सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार की अध्यक्षता और अपर मुख्य अधिकारी/सीडीओ मनीष कुमार की मौजूदगी में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिपं परिसर में कैंटीन, कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत, विभिन्न निधि से कराए विकास कार्यों का भुगतान कराने का प्रस्ताव पास किया गया।
जिपं सदस्य विपिन कुमार ने जिपं अध्यक्ष को 25 फीसदी बजट खर्च करने के अधिकार पर सवाल उठाए और रोके गए कार्यों पर नाराजगी जताई। सदस्य आसना अहमद ने कहा कि अध्यक्ष को ज्यादा खर्च का अधिकार होना चाहिए। अन्य सदस्यों के एतराज के बाद विपिन के तेवर धीमे पड़ गए और उन्होंने अध्यक्ष को अधिकार देने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
सदस्य हरदेव सिंह ने कहा कि गदरपुर के खेमपुर में जिपं सदस्य के पिता ने एडवांस में विकास कार्य करा लिए और चेक भी ठेकेदार को दे दिए जबकि जिपं ने वर्क आर्डर ही जारी नहीं किया था। सीडीओ से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की और अधिकांश सदस्यों ने सहमति दी। इसके साथ ही चार सदस्यों के 40 लाख के प्रस्तावों को सदन में पास किया गया। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए गए।
सीसी रोड, नाली, हैंडपंप के लिए 10 करोड़ 36 लाख का प्रस्ताव मंजूर
वित्तीय परामर्शदाता उमेश सिंह डांगी ने बताया कि बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में तकनीकी वजहों से रुके सीसी रोड, नाली, हैंडपंप के 10 करोड़ 36 लाख के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा वर्ष 2024-25 के लिए ग्राम पंचायतों में खड़ंजा, पेयजल लाइनों समेत कई कार्यों के लिए 16 करोड़ के प्रस्ताव पास किए गए। वहां पर जिपं सदस्य अरविंद कुमार, सुमन सिंह, अमर शंकर यादव, त्रिलोक सिंह, अनीमा, वीर सिंह, उदय सिंह, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
महुआखेड़ा गंज का नाम आंबेडकर नगर रखने पर जताया आभार
काशीपुर। बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत सदस्य हरदेव सिंह हैरी ने नगर पालिका महुआखेड़ा गंज के नाम को बदलकर आंबेडकर नगर रखने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान भीम आर्मी के जिला महासचिव अमंतपाल आंबेडकर ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए जिला पंचायत सदस्य हरदेव सिंह का आभार व्यक्त किया है। ब्यूरो